डिवाइडर में बाइक टकराने से बच्ची की मौत, तीन जख्मी
मिर्जापुर, मई 27 -- पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवढ़िया मझरा गांव के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता समेत तीन जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी बघेल गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार अपनी पत्नी 33 वर्षीय जय देवी, पांच वर्षीय पुत्री रानी और पुत्र आठ वर्षीय अमर कुमार के साथ पड़री के भरपुरा गांव शादी समारोह में शामिल होने गए थे। यहां से बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर सभी वापस घर के लिए निकले। राजेश बाइक लेकर जैसे ही पड़री के नेवढ़िया मझरा गांव के पास पहुंचे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.