लखनऊ, दिसम्बर 5 -- आउटर रिंग रोड पर बीकेटी इलाके के इंदौराबाग में शुक्रवार दोपहर कट मारने के दौरान तेज रफ्तार कार (स्विफ्ट) अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर सड़क की दूसरी पट्टी पर पहुंच गई। दूसरी पट्टी में दो कारों को टक्कर मार कर पलटी और 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में स्विफ्ट सवार कानपुर के रहने वाले पांच परीक्षार्थी घायल हो गए। वे इंटीग्रल विश्वविद्यालय में परीक्षा देने जा रहे थे। इसके अलावा दो अन्य कारों में सवार प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोग घायल हुए। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह के मुताबिक कार सवार घायलों में कानपुर के शिवराजपुर निवासी कार्तिकेय (27), रामादेवी निवासी मिथलेश (32), प्रेमनगर बजरिया की सना (26), मैनावती मार्ग नवागंज की शिवांगी श्रीवास्तव (27), बर्रा के हर्षित कटिहार (28) हैं। पांचों परीक्षार्थी कानपुर से गुड़ं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.