डिवाइडर पार कर डंपर से भिड़ा रिफाइंड लदा ट्रक
उरई, अगस्त 18 -- आटा। संवाददाता आटा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह को चालक को नींद की झपकी आने से रिफाइंड तेल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं।कानपुर देहात के डेरापुर निवासी चालक रशीद मंगलवार सुबह ट्रक में रिफाइंड लेकर कोटा से सिलिगुड़ी जा रहा था। वह जब आटा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित टोल के पास पहुंचा, तभी अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया और वहां आगे चल रहे डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर में ट्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.