डिवाइडर पार कर ट्रक में घुसी बाइक, दो की मौत
बरेली, अगस्त 21 -- बहेड़ी-बरेली। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे नैनीताल फोरलेन में बाइक सवार युवक और युवती की सड़क हादसे में जान चली गई। रुद्रपुर की तरफ जा रही बाइक अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को पार कर विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। क्योलड़िया थाने के जरपा मोहनपुर निवासी सोमपाल(20) पुत्र सालिक राम गांव निवासी महिला मथिलेश(25) के साथ रुद्रपुर जा रहे थे। डांडी अभयचंद गांव के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर के उस पार चली गई और विपरीत दिशा में किच्छा की तरफ से आ रहे एक ट्रक के नीचे जा घुसी। यह भी पढ़ें- Bareily News: डिवाईडर कूद कर ट्रक से भिड़ी बाइक ट्रक से कुचलकर युवक युवती की मौत ट्रक से टकराने के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती हुई चली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.