हापुड़, दिसम्बर 6 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के ऊपर शुक्रवार की रात करीब तीन बजे मुरादाबाद की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा प्लाईबोर्ड से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर बिजली का खंभा तोड़ते हुए बस से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। जबकि बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। हादसे में ट्रक में भरे प्लाईबोर्ड सड़क पर गिर गए और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों और प्लाई बोर्डों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को करीब तीन बजे मुरादाबाद की ओर जा रही एक बस जैसे ही सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची तो सामने से आ रहा प्लाईबोर्ड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.