पीलीभीत, फरवरी 19 -- पूरनपुर। बंडा रोड पर सत्संग भवन के बाहर ट्रांसफार्मर रखे जाने पर लोगों के विरोध के बाद इसे सड़क के डिवाइडर पर रखने का निर्णय लिया गया है। बिजली विभाग ने पिलर का निर्माण शुरु कर दिया है। बंडा हाइवे पर मैजिक स्टैंड के पास मौजूद सत्संग भवन के सामने सौ केवीए का टांसफार्मर रखा हुआ था। सौ केवीए के टांसफार्मर को हटाकर मंगलवार को उसके स्थान पर ढाई सौ केवीए का टांसफार्मर रखा जा रहा था। इस दौरान दर्जनों लोग पहुंच गए और सत्संग भवन के सामने ट्रांसफार्मर रखने का विरोध किया था। बुधवार को बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर दूसरे स्थान पर रखने का निर्णय लिया। सडक के बीच में बने डिवाइडर पर टांसफार्मर रखने के लिए पिलर बनाने का काम शुरु कर दिया गया। एसडीओ मोहित गुप्ता ने बताया कि पिलर बनाया जा रहा है। ढाई सौ केवीए का टांसफार्मर उस पर रखा जाएगा...