लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- संसारपुर, संवाददाता। नेशनल हाइवे 730 पर थाना मैलानी के संसारपुर कस्बे में रात के अंधेरे में फोरलेन सड़क पर बने डिवाइडर पर कोई संकेतक बोर्ड ना होने से एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर सामने से आ रहे टैंकर से जा टकराई। जिससे कार में चालक सहित सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कार सवारों को एम्बुलेंस की मदद से गोला सीएचसी भिजवाया, जहां से तीन घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार की देर शाम खुटार से गोला की तरफ जा रही चारपहिया कार कस्बे में पहुंचते ही सड़क पर बने डिवाइडर पर कोई संकेतक चिन्ह या बोर्ड ना होने से डिवाइडर पर चढ़ कर सामने से आ रहे एक तेल के टैंकर से जा टकराई। जिसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सत्यप्रकाश वर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.