मेरठ, अप्रैल 7 -- दिल्ली-दून हाईवे पर आर्यावर्त अस्पताल के पास एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आर्यावर्त अस्पताल में भर्ती कराते हुए कार को डिवाडर से हटाकर थाने भिजवाया। थाना कंकरखेड़ा के जेवरी निवासी मोहित कार से दौराला की ओर जा रहा था। हाईवे पर आर्यावर्त अस्पताल के सामने पहुंचने पर उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाडर पर चढ़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में घायल कार चालक मोहित को पुलिस ने आर्यावर्त अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार को डिवाडर से हटवाते हुए यातायात सुचारू कराया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्त...