प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- प्रतापगढ़। सतना से सीमेंट लादकर आ रहा 14 पहिये का ट्रक रविवार सुबह शहर के भदरी हाउस के पास ई-रिक्शा बचाने में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। रफ्तार अधिक होने से ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आवागमन बाधित होने लगा। हालांकि रविवार होने के कारण दिन में जाम की स्थिति नहीं बनी। शाम को ट्रैफिक अधिक होने पर जाम लग गया। ट्रक शाम तक मौके पर ही खड़ा रहा। यातायात पुलिसकर्मी आवागमन सामान्य करने में लगे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...