डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
शाहजहांपुर, मई 18 -- मीरानपुर कटरा। जलालाबाद रोड पर फीलनगर मोड़ के पास देर रात लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक का अगला हिस्सा और इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। संभल निवासी चालक आशिक हरदोई के वागर माऊ से ट्रक में लकड़ी लादकर बरेली जा रहा था। आधी रात को जलालाबाद रोड पर फीलनगर मोड़ के पास पहले से पलटे पड़े रद्दी पेपर लदे ट्रक से बचने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही चालक और क्लीनर को चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.