लखनऊ, मार्च 16 -- आगरा एक्सप्रेस वे पर बेकाबू कंटेनर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चला गया और कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार चला रहे व सरोजनीनगर निवासी वर्कशॉप मैनेजर राजेश यादव (45) और उनकी पत्नी उर्मिला (42) की मौत हो गई। जबकि सरोजनीनगर तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र यादव, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। दोनों परिवार मथुरा में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। यह हादसा एक्सप्रेस वे पर रेवरी टोल प्लाजा के पास हुआ। काकोरी पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया। सरोजनीनगर के गौरी विहार निवासी तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेन्द्र यादव (45) शनिवार को पत्नी सविता यादव (35), बेटे पार्थ यादव (10), वर्कशॉप मैनेजर दोस्त राजेश यादव और उनकी पत्नी उर्मिला के...