डिवाइडर तोड़कर रोडवेज बस ने दो वाहनों में मारी टक्कर,युवक की मौत
लखनऊ, जून 15 -- रायबरेली लखनऊ हाईवे पर निगोहां में तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि डिवाइडर से दूसरी ओर जाकर बाइक सवार को कुचल दिया। फिर कार में टक्कर मार दी। इसके बाद दुकान में जा बस जा घुसी। हादसे में रायबरेली बछरावां के छोटीखेड़ा निवासी बाइक सवार पिंटू (35) की मौत हो गई। बस में सवार 15 से अधिक यात्रियों को भी चोट आई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। रायबरेली डिपो की रोडवेज बस (यूपी 33 एटी 6494) सोमवार सुबह नौ बजे रायबरेली से लखनऊ जा रही थी। निगोहां के दखिना शेखपुर स्थित अपना ढाबा के पास बस अनियंत्रित हो गई। बस की रफ्तार इतनी थी कि वह डिवाइडर तोड़ते हुए लखनऊ से रायबरेली जाने वाली लेन में पहुंच गई। बस ने सामने से आ रही बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.