लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ (निगोहां), संवाददाता। रायबरेली रोड पर निगोहां में तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा रहे बाइक सवार को कुचलने के बाद कार में टक्कर मार दी। इसके बाद बस दुकान में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बस में बैठी 15 सवारियों और कार सवार समेत 20 लोग चोटिल हो गए। लखनऊ की ओर आ रही रायबरेली डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस निगोहां के दखिना शेखपुरा स्थित ढाबे के पास अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। बस ने बाइक सवार पिंटू (35) को कुचल दिया। यह भी पढ़ें- डिवाइडर तोड़कर बस ने बाइक और कार में मारी टक्कर, एक की मौत-15 चोटिल इसके बाद स्विफ्ट कार में कार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस एक दुकान में जा घुसी। घटना से अफरा-तफरी मच गई। बस में बैठी सवारियां ...