सोनभद्र, मार्च 27 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। शक्तिनगर रोडवेज बस स्टैंड के समीप कूड़ेदान की व्यवस्था न होने के चलते लोग सड़क पर बने डिवाइडर को कूड़ादान बना दिया है। सड़क के बीच में कूड़ा फेके जाने से हवा के झोके से कूड़ा उड़ कर इधर उधर फैल रहा है। इससे आस-पास के दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं काफी दिनों में पड़े कूड़े का उठान न होने से उसमें से अजीबो गरीब दुर्गंध उठ रही है। इससे राहगीरों को वहां से गुजरते समय अपने नाक पर रुमाल रख कर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए डिवाइडर पर डंप पड़े कूड़े को हटवाये जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर कूड़ेदान का समुचित इंतजाम न होने के कारण आस-पास के दुकानदारों के माध्यम से कूड़ा सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.