डिवाइडर के बीच फंसा ट्रक, जाम से परेशान रहे लोग
देवरिया, मई 23 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया- गोरखपुर मार्ग पर गौरीबाजार चौराहे के नायरा पेट्रोल पंप के सामने एक बालू लदा ट्रक डिवाइडर के कट के बीच फंस गया। इसके चलते एक लेन पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और रुक-रुक कर जाम लगने लगा। इससे लोगों को दिन भर परेशानी उठानी पड़ी। आने-जाने वाले वाहनों शाम तक बीच मार्ग में खराब ट्रक को हटाया नहीं जा सका था। चौराहे के नायरा पेट्रोल पंप के सामने शनिवार सुबह एक बालू लदा ट्रक डिवाइडर के कट से होकर लेन बदल रहा था। इसी बीच ट्रक सड़क के कट के बीच ही खराब हो गया। ट्रक के खराब होने से एक लेन से आवागमन लगभग बंद हो गया और रुक-रुक जाम लगने लगा। दोनों तरफ के वाहनों के एक ही लेन से जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि कड़ी धूप और गर्मी के कारण मार्ग पर लोगों की भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.