बागपत, फरवरी 16 -- बड़ौत। नगर पालिका द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र लिखा गया। जिसमें नगर के डिवाइडर के दोनों ओर अवैध रूप खड़े किए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाए जाने की मांग की। बताया कि इससे नगर में जाम की समस्या भीषण रूप धारण कर चुकी है। नगर के मुख्य बाजार में बने डिवाइडर के दोनों और गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे यहां भीषण जाम लगा रहता है। लोगों की शिकायतों व सोशल मीडिया के माध्यम से इस समस्या को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। जिस पर संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी द्वारा यातायात विभाग को चिट्ठी भेजकर इससे अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि यातायात प्रभारी द्वारा उन्हें शीघ्र अवैध रूप से खड़े किए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। समस्या की शिकायत करने वाले लोगों का कहना है कि ...