कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- सरायअकिल के एक अस्पताल के खिलाफ डिलेवरी के मामले में गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की गई है। महिला का इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। एसपी ने जांच शुरू करा दी है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के बिरुई गांव की किस्मतुन निशां ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर सरायअकिल के अस्पताल संचालक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी बहू गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसको अस्पताल ले जाया गया। जांच में सबकुछ सामान्य था। बार-बार यही कहा जा रहा था कि नार्मल डिलेवरी होगी। प्रसव के बाद जब बहू को बाहर नहीं निकाला गया तो वह अंदर गई। वहां की हालत देखकर उसके होश उड़ गए। चीखने-चिल्लाने पर पूरा स्टाफ भाग निकला। इसी बीच मेडिकल स्टोर का युवक अंदर आया और उसने बताया कि ब्लीडिंग ज्यादा हो रही है, स्थिति ठीक नहीं है। अस्पताल में...