प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। एक कंपनी के सामान सामान की डिलीवरी करने वाले युवक को बाइक सहित कुछ लोगों ने मंगलवार दोपहर अगवा कर लिया। परिजनों को मैसेज कर रुपये मांगे। सूचना पर पुलिस तलाश में जुटी लेकिन देर शाम तक लोकेशन नहीं मिल सकी। जेठवारा थाना क्षेत्र के महियामऊ निवासी 21 वर्षीय आदित्य तिवारी एक कंपनी में डिलीवरीमैन का काम करता है। वह मंगलवार दोपहर एक बजे बाइक से निकला था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे बाइक समेत अगवाकर लिया। आदित्य के ही फोन से परिजनों को मैसेज कर बताया कि वह उनके कब्जे में है। 24,500 रुपये दिए बिना उसे नहीं छोड़ेंगे। परिजनों की सूचना पर पुलिस तलाश करने लगी लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। एसओ विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि लेनदेन का विवाद है। कुछ लोगों ने उसे कहीं होटल में रोका है। पुलिस ...