बांदा, अगस्त 18 -- बांदा। ऑनलाइन फ्रेंचाइजी और डिलीवरी हब दिलाने के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नामचीन ई-कॉमर्स कंपनी का डिलीवरी हब खोलने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने महिला से अलग-अलग किश्तों में 2,53,700 रुपये हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली नगर के स्वराज कॉलोनी की आकांक्षा गुप्ता पत्नी मनीष गुप्ता सहयोगी हरिशंकर द्विवेदी के साथ मिलकर आनलाइन कंपनी का डिलीवरी हब लेना चाहती थीं। इसके लिए गूगल पर फ्रेंचाइजी के लिए सर्च किया। सर्च के दौरान बंगलुरु स्थित फर्जी कंपनी का पता और कुछ मोबाइल नंबर मिले, जिसमें अमित शर्मा नाम के व्यक्ति का नाम दर्ज था। 20 जुलाई को अमित शर्मा से व्हाट्सएप पर बात हुई। आर...