डिलीवरी लिंक के जरिए साइबर ठगी, युवक के दो खातों से उड़े 1.10 लाख रुपए
लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर जालसाजों ने एक नया तरीका अपनाते हुए कृष्णा नगर के गुरुनानक नगर निवासी युवक गुरमीत सिंह को अपना शिकार बनाया। ठगों ने कूरियर कंपनी के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फोन किया और सामान की डिलीवरी के बहाने एक लिंक डाउनलोड कराया। लिंक पर ओटीपी दर्ज करते ही फोन हैक हो गया और देखते ही देखते दो बैंक खातों से 1 लाख 10 हजार रुपए निकल गए। गुरमीत सिंह के अनुसार उनके पास मेवी ट्रांस लॉजिस्टिक कंपनी के कस्टमर केयर के नाम से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि आपका पार्सल आ गया है और डिलीवरी के लिए भेजे गए लिंक पर अपनी डिटेल अपडेट करनी होगी। भरोसे में आकर गुरमीत ने लिंक खोला और जानकारी भरी। जैसे ही उन्होंने ओटीपी दर्ज किया, उनका स्मार्टफोन ठगों के नियंत्रण में चला गया। इसके बाद जालसाजों ने उनके एचडीएफस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.