नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- डिलीवरी का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान होने वाला दर्द तो सभी जानते हैं, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद किन-किन प्रॉसेस से गुजरना पड़ सकता है, इसकी जानकारी पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को अक्सर पहले से नहीं होती। यही वजह है कि डिलीवरी रूम में अचानक होने वाली कुछ चीजें उन्हें परेशान या अनकंफर्टेबल कर सकती हैं। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ मनीषा मीना गुप्ता एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि डिलीवरी के दौरान कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनके बारे में पहली बार मां बनने जाने वाली महिला को जरूर पता होना चाहिए।डिलीवरी से पहले प्राइवेट पार्ट के बाल हटाए जाते हैं डॉ मनीषा बताती हैं कि डिलीवरी के दौरान सबसे पहले प्राइवेट पार्ट के बालों को हटाया जाता है। इसके लिए रेजर या ट्रिमर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप घर ...