हरदोई, फरवरी 27 -- हरदोई। हरदोई शहर के नघेटा रोड स्थित डिलीवरी गोदाम के बाहर उस समय हलचल बढ़ गई, जब करीब 150 राइडर एक साथ काम बंद कर धरने पर बैठ गए। सुबह लगभग आठ बजे से शुरू हुई हड़ताल के दौरान राइडरों ने गोदाम गेट पर एकत्र होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। वीरेंद्र नाथ पांडेय, सत्येंद्र कुमार वर्मा आदि करीब 150 से अधिक राइडरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन लगातार उनके भुगतान में कटौती कर रहा है। उनका कहना है कि पहले एक डिलीवरी पर उन्हें 32 रुपये तक मिलते थे, लेकिन अब यह राशि घटाकर 21 से 22 रुपये कर दी गई है। राइडरों ने बताया कि भुगतान में कमी से उनकी रोजाना आय पर सीधा असर पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई और ईंधन खर्च के बीच इतनी कम राशि में काम करना मुश्किल हो रहा है। उनका कहना है कि जब तक भुगतान दरों में सुधार ...