मधुबनी, फरवरी 27 -- मधुबनी। डिलीवरी ब्वॉय शिवम कुमार साहू की गोली मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने आर्म्स व नशीले पदार्थ के साथ ढाबा संचालक सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने बीते 21 जनवरी को सकरी थाना क्षेत्र के पंचवटी कनौली पक्की रोड में शिवम कुमार को गोली मारकर हत्या कर बाइक एवं मोबाईल लूट लिया था। एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हत्या की घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम की कार्रवाई चल रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि सकरी बालू गद्दी के पास राणा ढाबा में कुछ अपराधकर्मी एवं मादक पदार्थों के तस्कर अवैध हथियार के साथ इक्ट्ठा होकर लूट-पाट की योजना बना रहे हैं। सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर राहुल कुमार यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.