पटना, मई 27 -- गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एक महीने पहले डिलीवरी ब्वॉय समेत तीन अन्य लोगों से लूटपाट और छिनतई करने वाले फरार दो बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाल्मीचक इलाके में मारपीट कर डिलीवरी ब्वॉय से पांच हजार रुपये, बाइक की चाबी और खाना तक छीन लिया था। हालांकि वे बाइक नहीं ले जा सके थे। गर्दनीबाग थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि एक माह पहले बाल्मीचक में लूटपाट की घटना हुई थी। मामले में तीन बदमाशों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य आरोपित फरार चल रहे थे। यह भी पढ़ें- रामृष्णानगर : ज्वेलरी दुकान में लूट का आरोपित गिरफ्तार मंगलवार रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में अलेक्स उर्फ सन्नी कुमार है, जबकि दूसरा ...