नोएडा, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में चार बदमाशों ने एक डिलीवरी बॉय से मारपीट कर उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बिहार के जमुई निवासी ललन मंडल, जो वर्तमान में कृष्णा कॉलोनी में किराये पर रहते हैं, एक खाद्य आपूर्ति कंपनी के लिए डिलीवरी का काम करते हैं। 7 अप्रैल को वह सेक्टर-45 से ऑर्डर डिलीवर कर सेक्टर-43 की ओर जा रहे थे।जब वह एनएचपीसी क्षेत्र के पास पहुंचे, तभी चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और पेट्रोल देने की मांग की। मना करने पर एक युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और जबरन उनकी स्कूटी पर बैठ गया।इसके बाद आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिराया और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उनकी स्कूटी, मोबाइल फोन और करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.