औरैया, मई 4 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कटघरा गांव में पार्सल देने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अजीतमल के शास्त्रीनगर निवासी प्रवेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार दोपहर करीब ढाई बजे कटघरा गांव में पार्सल देने गया था। इसी दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर जगतपुर निवासी दीपक और नवादा ज्वाला प्रसाद निवासी विजेंद्र ने उसके साथ मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.