सहारनपुर, मार्च 28 -- बेहट। गांव पिढोरी में गैस सिलेंडर डिलीवरी के दौरान डिलीवरी ब्वॉय पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पासबुक देने से मना करने पर चार लोगों ने जबरन सिलेंडर उतारने की कोशिश की और लाठी-डंडों से पीटकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दीपक निवासी गांव लाडवा ने बताया वह जय संतोषी भारत गैस धुन्ना में सिलेंडर डिलीवरी का कार्य करता है। 25 मार्च की दोपहर वह गांव पिढोरी में कैफ व जैद के घर गैस सिलेंडर देने पहुंचा था। आरोप है दीपक ने गैस पासबुक देने से मना कर दिया, जिस पर आरोपी उसकी बाइक से जबरन सिलेंडर उतारने लगे। विरोध पर जैद, कैफ और तीन अज्ञात ने उस पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में दीपक के हाथ व गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है मोहम्मद कैफ तमंचा लेकर पहुंचा, जिससे वह जान बचाकर भागा। नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.