गुड़गांव, अप्रैल 25 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर-22बी में ऑनलाइन डिलीवरी पार्टनर जेप्टो के एक डिलीवरी बॉय की भीषण लापरवाही सामने आई है। तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर ने घर के बाहर खेल रही साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को इटक्कर मारते हुए स्कूटर का टायर उसकी गर्दन के ऊपर से गुजर गया। इस हादसे में बच्ची के सिर में दो फ्रैक्चर आए हैं और वह कई दिनों तक आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आशुतोष चुघ ने बताया कि उनकी 3.5 वर्षीय बेटी अनिका 13 अप्रैल 2026 की शाम को घर के बाहर खेल रही थी। तभी दिल्ली नंबर के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सवार जेप्टो डिलीवरी बॉय बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बच्ची के शरीर के ऊपरी हिस्...