नोएडा, अप्रैल 16 -- दादरी, मयंक राणा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीचबचाव में आए पीड़ित के चचेरे भाई के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छपरौला गांव में प्रवीण कुमार किराये के मकान में रहता है। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। वह बुधवार की शाम गाजियाबाद से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जब वह घर के समीप पहुंचा तो रास्ते में चार युवकों ने उसे रोक लिया। वे बिना वजह गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पीड़ित के परिवार के लोग वहां पहुंचे। इसी बीच आरोपियों ने पीड़ित के चचेरे भाई के साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.