मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गन्नीपुर में कूरियर कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय के बैग से एक ग्राहक का मोबाइल चोरी हो गया। मामले में डिलीवरी ब्वॉय रवि कुमार ने मंगलवार को काजी मोहम्मदपुर थाने में शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि वह गन्नीपुर में एक ग्राहक को सामान की डिलीवरी कर रहा था। इस दौरान उसके बैग से दूसरे ग्राहक के मोबाइल का पैकेज चोरी हो गया। मोबाइल की कीमत करीब 30 हजार रुपये थी। पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...