गुड़गांव, अप्रैल 26 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम के सेक्टर-54 इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक 24 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को संदूक (बक्से) में बंद कर दिया गया। वारदात को अंजाम तीन से चार दिन पहले दिया गया था, जिसका पता रविवार दोपहर को चला। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में हत्या का मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मूलरूप से बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले उमा कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई 24 वर्षीय अमन गुरुग्राम में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। यह भी पढ़ें- फालोअप: प्रेम प्रसंग में युवती को जिंदा जलाने के प्रयास में चार नामजद, आरोपी फरार रविवार दोपहर करीब दो बजे अमन के साथ लिव-इन में रहने वाली युवती ने उसे फोन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.