डिलीवरी ब्वॉय की मौत का आरोपी बॉक्सर पुलिस गिरफ्त से बाहर
मेरठ, सितम्बर 25 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद में बॉक्सर के पंच से गंभीर रूप से घायल डिलीवरी ब्वॉय गौरव चौधरी की करीब एक माह बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास में दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया। वहीं, आरोपी बॉक्सर अमर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बता दें कि न्यू सर्वोदय कॉलोनी निवासी बरखा चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उनके पति गौरव चौधरी को स्टेडियम के बाहर नगला बट्टू निवासी बॉक्सर अमर ने पीछे से उनकी स्कूटी में बाइक से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपी बॉक्सर ने कोर्ट में किया सरेंडर इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमर ने गौरव के साथ मारपीट की और सीने में पंच मार दिया। गंभीर हालत में गौरव को अस्पताल में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.