डिलीवरी ब्वॉय की बाइक चोरी में तीन महीने बाद मुकदमा
हल्द्वानी, मई 3 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्लिंकिट के एक डिलीवरी ब्वॉय की बाइक चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश तेज कर ली है।जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी दीपक बिष्ट ने मुखानी थाने में तहरीर देकर बताया कि वह ब्लिंकिट कंपनी में काम करता है। बीते 25 जनवरी की रात लगभग 12:45 बजे उसने अपनी मोटर साइकिल दो नहरिया स्थित पानी की टंकी के पास रोड पर खड़ी की थी। दीपक जब अपना काम निपटाकर वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला, तो उसने पुलिस को तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर से बाइक की चोरी एसओ सुशील जोशी ने बताया कि तलाश की जा रही है। शीघ्र बाइक समेत आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.