भागलपुर, अप्रैल 28 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड के बलहा गांव में रविवार को डिलीवरी ब्वॉय पहाड़पुर निवासी गांधी कुमार की बाइक और डिलीवरी का समान बदमाशों ने छीन लिया। पीड़ित ने भवानीपुर पुलिस को मौखिक शिकायत की। सोमवार को सामान और बाइक को भवानीपुर पुलिस ने मक्के के खेत से बरामद किया। वहीं रामूचक में रविवार को जितेंद्र साह की दुकान में घुसकर चोर सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- फर्नीचर दुकान के सामने से बाइक चुराई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...