डिलीवरी बॉय से लूट मामले में दो बदमाश गिरफ्तार
जौनपुर, मई 12 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने पार्सल डिलीवरी बॉय से मोबाइल और नकदी छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल, 1370 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। थाना क्षेत्र के मियांचक निवासी अभिषेक कुमार यादव ने नौ मई को तहरीर देकर बताया था कि वह पटैला बाजार से शाहगंज स्थित पार्सल ऑफिस जा रहा था। सेवई नाला मंदिर के पास बाइक रोककर रुपये गिन रहा था। इसी दौरान तीन बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर मोबाइल तथा नकदी छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। यह भी पढ़ें- त्रिमुहानी पुल के पास छिनतई कांड का खुलासा, दो शातिर दबोचे इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल बदमाश सुईथाखुर्द नहर मार्ग से गुजर रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.