वाराणसी, जून 2 -- शिवपुर (वाराणसी)। जोमैटो के डिलीवरी बॉय के साथ 24 मई की रात हुई मारपीट और लूट की वारदात में पुलिस ने घटना के छह दिन बाद सोमवार को मुकदमा दर्ज किया। डिलीवरी बॉय ने आरोप लगाया है कि उसके साथ सरेआम लूट हुई थी, लेकिन पुलिस ने दबाव बनाकर उसकी तहरीर को गुमशुदगी की हल्की धाराओं में बदलवा दिया। सोयेपुर (लालपुर पांडेपुर) के विवेक कुमार ने बताया कि 24 मई की रात करीब 11:30 बजे उसके पास बिरयानी का एक ऑर्डर आया। वह पार्सल लेकर शिवपुर क्षेत्र के काशीपुर भट्ठा (उन्दी) के पास पहुंचा। वहां डिलीवरी के बाद सामान के पैसे मांगे तो वहां बैठे कस्टमर और उसके चार साथियों ने घेर लिया। उन्होंने विवेक का मोबाइल फोन और जेब में रखे 2,400 रुपये छीन लिए। वे मोबाइल का पासवर्ड मांगने लगे। विवेक ने पासवर्ड देने से मना कर दिया, तो बदमाशों ने पास में रखे पे...