रामपुर, अप्रैल 6 -- स्वार। रामपुर के मोहल्ला घोसियान निवासी रोहित यादव की बथुआखेड़ा गांव के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजन राहुल यादव की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे बाइक सवार युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...