सीवान, मार्च 28 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में गुरुवार को हार्ट अटैक आने से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। मृतक छपरा जिले के ताजपुर फुलवरिया निवासी मधुसूदन सिंह का पुत्र वीरेश कुमार सिंह ( 50 वर्ष ) है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि डिलीवरी बॉय गुरुवार को बगौरा गांव के न्यू मार्केट में डिलीवरी पहुँचा रहा था। इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सीएचसी दरौंदा पहुँचाया गया। जहाँ डॉ ने उसे मृत बताया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी दरौंदा पहुँच गए। सीएचसी द्वारा शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.