अमरोहा, मई 5 -- रविवार रात मेरठ में डिलीवरी के बाद गजरौला निवासी महिला की मौत हो गई जबकि नवजात स्वस्थ है। मृतका का शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी छोटू कुमार ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी रविता को डिलीवरी के लिए रविवार को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। रात में डिलीवरी के कुछ देर बाद ही रविता की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख रविता को हायर सेंटर रेफर किया लेकिन इसी बीच वहीं रविता की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। यह भी पढ़ें- प्रसव के दौरान नवजात की मौत से परिजनों में आक्रोश सोमवार सुबह रविता का शव घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के मुताबिक चिकित्सक की लापरवाही के चलते रविता की मौत हुई है। हालांकि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नह...