अमरोहा, अप्रैल 25 -- नगर के गजरौला तिराहे के नजदीक संचालित निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद अधिक ब्लीडिंग होने से महिला की मौत के मामले में पुलिस को आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सुल्तानठेर निवासी नेपाल सिंह ने प्रसव पीड़ा होने पर 35 वर्षीया पत्नी रजनी को बुधवार को ब्लॉक तिराहे के नजदीक संचालित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। नेपाल का कहना है कि बुधवार रात सिजेरियन डिलीवरी से रजनी को बेटा पैदा हुआ। इसके बाद रजनी की तबीयत बिगड़ गई। उसे बहुत अधिक ब्लीडिंग होने लगी। उपचार के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ तो आनन-फानन में गुरुवार दोपहर अस्पताल स्टाफ ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन के चार दिन बाद महिला की हुई मौत चौधरपुर के निजी अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.