कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, संवाददाता। पनकी में घर में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलरूप से उन्नाव के मांखी थानाक्षेत्र अंतर्गत सुरेसा बहादुर निवासी अवधेश कश्यप मजदूर थे। परिवार में 30 वर्षीय पत्नी गौरी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। परिजन ने बताया कि अवधेश बीते छह माह से पनकी के गम्भीरपुर स्थित ससुराल में परिवार के साथ रह रहे थे। सोमवार रात गौरी ने घर पर ही बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन कल्याणपुर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...