संवाददाता, अप्रैल 27 -- UP News : उत्तर प्रदेश के बदायूं के एक नर्सिंग होम में गजब कांड हो गया। यहां कादरचौक स्थित राधिका नर्सिंग होम में कथित तौर पर डिलीवरी के दौरान के एक महिला कर्मचारी प्रसूता के सीने पर बैठकर पेट दबाने लगी और नवजात की मौत हो गई। यह बात जब परिवारीजनों को पता चली तो उन्होंने हंगामा कर दिया। परिवारवालों ने उक्त नर्सिंग होम के साथ-साथ कादरचौक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के स्टाफ पर भी गंभीर आरोप लगाए। परिवार ने कहा कि प्रसूता को लेकर वह पहले वहीं गए थे लेकिन उन्हें इस नर्सिंग होम में भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने कादरचौक सीएचसी के प्रभारी (एमओआईसी) को वहां से हटा दिया है। साथ ही नर्सिंग होम को सील करने और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। डीमए ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी...