नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- डिलीवरी के समय असहनीय लेबर पेन होता है। कई बार डर और घबराहट की वजह से ये दर्द और भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में अगर सही जानकारी और सही तरीका पता हो तो काफी हद तक इस दर्द से राहत मिल सकती है। गाइनकोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनिया गुप्ता के अनुसार, लेबर पेन के दौरान कुछ आसान और सुरक्षित उपाय अपनाकर दर्द को काफी हद तक संभाला जा सकता है। ये तरीके शरीर को रिलैक्स करते हैं, मन को शांत रखते हैं और डिलीवरी प्रोसेस को आसान बनाने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि इन्हें बिना किसी मुश्किल तैयारी के अपनाया जा सकता है। अगर आपकी भी डिलीवरी होने वाली है, तो डॉ सोनिया के बताए ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं।डीप ब्रीदिंग से शरीर को दें आराम लेबर पेन शुरू होने पर सबसे पहले अपनी सांसों पर ध्यान दें। डॉ सोनिया गबताती हैं कि लंबी और धीमी सा...