मधेपुरा, मई 10 -- उदाकिशुनगंज । नगर परिषद क्षेत्र के हरैली में संचालित कूरियर कंपनी डिलीवरी लिमिटेड शाखा में बीती रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए का सामान चुरा ले गया। चोरों ने शाखा के पीछे लगे गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बताया गया कि चोरों ने कैश लॉकर सहित 31 हजार 767 रुपये नकद, 16 हजार 769 रुपये मूल्य का सिपमेंट और करीब 15 हजार रुपये कीमत का सीसीटीवी डीवीआर चुरा ले गया। शाखा इंचार्ज नीरज कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर उदाकिशुनगंज थाना में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि थाना को अब तक इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- डिलीवरी कंपनी की शाखा में हुई चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.