नोएडा, जनवरी 31 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर 168 स्थित गोल्डन पॉम सोसाइटी में चोरों ने डिलीवरी देने गए डिलीवरी ब्वॉय के कीमती इलेक्ट्रानिक सामान के चार पार्सल चोरी कर लिए। वारदात के समय पीड़ित सोसाइटी के अंदर सामान की डिलीवरी करने गया था। पीड़ित की शिकायत पर एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आगरा निवासी सुमित वर्तमान में भंगेल गांव में किराये पर रहते हैं। वह डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं। बीते दिनों सुमित सेक्टर-168 स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट में डिलिवरी देने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक सोसाइटी के बाहर खड़ी की। पार्सल रखने वाला बैग भी बाइक में ही टंगा रहने दिया। जब वह लौटे तो देखा कि पार्सल बैग खुला हुआ है। चेक करने पर पता चला कि बैग से चार पार्सल गायब है। इसमें तीन स्मार्ट वॉच और एक एयरफोन शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.