मुरादाबाद, मई 7 -- गांव अकबरपुर में नए राशन डीलर के चुनाव के लिए गुरुवार खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राहत अली निर्विरोध राशन डीलर चुने गए। कार्ड धारकों की शिकायत पर एसडीएम ठाकुरद्वारा ने राशन डीलर फरीदा की शिकायत विभागीय अधिकारियों को भेजकर जांच कराई, खुली बैठक में कार्ड धारकों ने आरोप लगाए कि 5 किलो के स्थान पर 4 किलो प्रति यूनिट राशन दिया जा रहा है, शिकायत करने पर महिला होने के नाते झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है, जिसकी शिकायत की जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी, शिकायत में घोर अनियमिताएं पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ विधिवत कार्यवाही करते हुए दुकान निरस्त कर दी गई ,जिसके चलते राशन डीलर का पद रिक्त हो गया, नए राशन डीलर के लिए गुरुवार को गांव स्थित पंचायत भवन में खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिस पर राहत अली ने आवेदन किया द...