मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- डिलारी। थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक स्कूली छात्र गांव के साथियों के साथ रामगंगा में नहाने के लिए गया, जहां छात्र गहरे गड्ढे में जाकर डूब गया। साथी को डूबता देख अन्य बच्चे दौड़ कर गांव पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। कड़ी मशक्कत के बाद छात्र के शव को रामगंगा से निकाला गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव निवासी गुतावली अरहान (11) पुत्र तोहीक कक्षा चार का छात्र नगर पंचायत ढकिया में पढ़ता था। गुरुवार को दोपहर 12 बजे के करीब वह गांव के बच्चों के साथ रामगंगा में नहाने के लिए गया। साथ नहाने गए बच्चों ने बताया कि नहाते समय अरहान गहरे गड्ढे में फंस कर गहरे पानी में डूब गया,अन्य बच्चे गांव की ओर शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। अरहान के डूबने की खबर से गांव में हल्ला मच गया, सूचना मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.