मुरादाबाद, फरवरी 19 -- थाना डिलारी प्रांगण में गुरुवार को रमजान- होली के मौके पर बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम ठाकुरद्वारा प्रीति सिंह ने अध्यक्षता की,जिसमें ग्राम प्रधान एवं संभ्रांत व्यक्तियों की बैठक मे विभिन्न प्रकार की चर्चाएं की गई। संचालन थाना अध्यक्ष डिलारी कृष्ण कुमार भगेला ने किया। सीओ ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि ईद, रमजान ,होली, अलविदा जुम्मा के त्योहार है, इसमें आपसी भाईचारा बनाए रखें,इस दौरान शराब पीते, एवं बेचते हुए बनाते पकड़े गए या अवैध रूप से कोई कार्य करते , किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा, कठोर कार्रवाई की जाएगी। यातायात के नियमों का पालन करें, बाइक चलाते सावधानी बरतें, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ढकिया मुजम्मिल हुसैन, ग्राम प्रधान सदाबहार सिंह, सचिन राणा, रईसअहमद, अशरफ ...