डिलारी में रंजिश को लेकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा,घायल
मुरादाबाद, अप्रैल 3 -- नगर पंचायत ढकिया में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवक को रास्ते में घेर कर लाठी-डंडों से पीटा। जब बहन बचाने पहुंची तो उससे छेड़छाड़ की। इस घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। नगर निवासी वसीम शुक्रवार को रास्ते से गुजर कर जा रहा था, तभी रंजिश को लेकर नगर निवासी अजमत मोनीस, रशीद, बारिश, ताहिर ने घेर कर युवक को गालियां देते हुए लाठी- डंडों से पीटना शुरू कर दिया, भाई के शोर मचाने पर बहन बचाने पहुंची, तो उसके साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर भाई -बहन को बचाया। पीडित ने थाना डिलारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.