मुरादाबाद, जनवरी 21 -- पुलिस चौकी जलालपुर के पास बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव जटपुरा निवासी राजेंद्र अपनी बाइक से बुधवार को मुरादाबाद की दिशा को जा रहा था, तभी सामने से अनियंत्रित बस ने मुरादाबाद काशीपुर हाईवे पर टक्कर मार दी । भीषण टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना शाम 6:00 की होने की वजह से घटना से सड़क पर भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी में भर्ती कर दिया। हालत बिगडती देख तैनात डॉक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। ,पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। भीड़ का फायदा उठाकर बस का चालक कूद कर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.